आज के लेख “Dip diet for obesity” में, मैं आपको बताने वाला हूँ कि, कैसे DIP deit को अपना कर आप Obesity को एक महीने में पूरी तरिके से खत्म कर सकते है. Obesity diet के दौरान आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। Obesity dip diet में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं पूरी जानकारी मिलने वाली है. तो चलिए शुरू करते है.
मोटापा क्या है? – What is obesity?
जब हमारे शरीर में अत्यधिक मात्रा में Fat (वसा) एकत्रित हो जाता है. जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने लगता है. ऐसी स्थिति को मोटापा (obesity) कहते है. आज पूरी दुनिया मोटापे की समस्या से ग्रस्त हैं। अगर भारत की बात करे तो हर 10 में 8 लोग मोटापे की समस्या से ग्रसित है. आज लोग मोटापे और वजन को कम करने के लिए ना जाने क्या-क्या करते है. जैसे जिम में पसीना बहाना आदि. लेकिन इसके बाद भी मोटापा कम नहीं होता।
क्या आप जानते हैं कि मोटापा ना कम होने का सबसे बड़ा कारण क्या है। इसका सबसे बड़ा कारण आपकी डाइट सही ना होना है। इसलिए यहां मोटापा कम करने के लिए Obesity डी. आई. पी. डाइट प्लान की जानकारी दी जा रही है।
मोटापे की सही जानकारी कैसे प्राप्त करे? – How to calculate your Body Mass Index Level?
आप मोटापे के बारे में जानकारी बॉडी मास इंडेक्स (BMI) से पा सकते हैं. जिसका Formula इस प्रकार है –
Body Mass Index = Body Weight (in Kg)/(Height in miter)²
BMI से आप मोटापे के इस प्रकार समझ सकते है. Classification BMI (Kg/m²)
- Underweight < 18.5
- Normal 18.5 – 24.9
- Overweight ≥ 25
- Pre-obesity 25 – 29.9
- Obesity class I 30 – 34.9
- Class II of obesity 35 – 39.9
- Obesity class III ≥ 4
मोटापे के लिए डी. आई. पी. डाइट प्लान – DIP diet for obesity in hindi
Credit – डी. आई. पी. डाइट में प्रदान जानकारी Dr. Biswaroop Roy Chowdhury ने Design किया है। और इसे हम मुनष्य की सहायता और स्वास्थ्य लाभ हेतु, सरल भाषा में पुनः दे रहे है।
चेतावनी- यह प्रदान की गई जानकारी केवल संदर्भ के लिए है। कृपया इस Obesity Dip Diet Plan को शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।
Obesity DIP डाइट प्लान मुख्यतः तीन भागो में है Step 1 (सुबह का नास्ता), Setp 2 (दोपहर का लंच) और Step 3 (रात का डिनर)।
एक सामान्य व्यक्ति के लिए रोज कम से कम 1800 – 2000 कैलोरी की आवश्यकता होती है. जिससे शरीर के सारे सिस्टम बेहतर ढंग से काम कर सके. अगर आप शरीर का वजन कम करने या मोटापा खत्म करने जा रहे है, तो आपके इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए.
अगर आप जरूरत से कम कैलोरी लेते है, तो आपका वजन तो कम हो जायेगा पर आगे इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है. इसी लिए कैलोरी को ठीक से Manage करना चाहिए।
Step 1 सुबह का नास्ता – Breakfast in Obesity Dip Diet chart in hindi
12 बजे तक आपको केवल 3 से 4 प्रकार के फल खाने है जैसे – आम, अंगूर, केला आदि।
फल खाने की न्यूनतम मात्रा –
Your Body Weight in kg × 10 = …gms
उदाहरण के लिए – मान लीजिये की आपका वजन 80 Kg है। तो 80 x 10 = 800gms फल आपको 12 बजे से पहले खा लेने है।
Step 2 दोपहर का लंच – Lunch in Obesity dip diet chart in hindi
लंच हमेसा 2 प्लेट (Plate 1 & Plate 2) में खाना है। पहले आपको Plate 1 खत्म करना है फिर Plate 2 खाना है।
Plate 1 : आपके Plate 1 में गाजर, टमाटर, मूली और खीरा जैसी कम से कम 4 तरह की कच्ची सब्जियां खानी है.
कच्ची सब्जियाँ खाने की न्यूनतम मात्रा –
Your Body Weight in kg × 5 = …gms
उदाहरण के लिए – मान लीजिये की आपका वजन 80 Kg है। तो 80 x 5 = 400gms कच्ची सब्जियाँ खानी है।
Plate 2 : इसमें आपको घर का बना शाकाहारी भोजन जिसमें न के बराबर नमक और तेल हो खाना है। बात फिर आती है कि कितना खाना है ? तो इसका जबाब है आप जितना खा सकते है उतना खाइए।
Step 3 रात का डिनर – Dinner in Obesity Dip Diet chart in Hindi
लंच और डिनर (Step 2 & Step 3) के नियम समान हैं। मलतब आपको लंच की तरह ही रात का डिनर भी करना है। बस हमें यह याद रखना चाहिए कि शाम 7 बजे तक रात का खाना खत्म करने का प्रयास करना चाहिए।
मोटापा से बचने के लिए क्या ना खाएं? – Foods to Avoid in Obesity in Hindi
- आपको जानवरो से प्राप्त होने वाले खाद्य पदार्थ (जैसे- मांस, मछली,अंडा आदि) को नहीं खाना है।
- डेरी प्रोडक्स (जैसे- दूध, दही आदि) को नहीं खाना है।
- Multivitamin tonic and Capsules को Avoid करनी चाहिए।
- Factry से निकले वाले प्रोडक्स, डिब्बा बंद प्रोडक्स, Refined आदि को नहीं खाना है।
- अपने शरीर को रोजाना कम से कम 40 मिनट धूप में रखने की कोशिश करें।
Snacks for Obesity Cure in Hindi
Obesity Dip Diet में Breakfast, Lunch और Dinner के अलावा नाश्ते और पेय पदार्थों के भी विकल्प होते हैं। जो इस प्रकार है –
1. अंकुरित – Sprouts for Obesity Diet
आप 3 मुख्य खाने (नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाने) के आलावा अंकुरित भी खा सकते है।
अंकुरित की मात्रा –
Your Body Weight in Kg = …gms
उदाहरण के लिए – मान लीजिये की आपका वजन 80 Kg है। तो 80 = 80gms तक अंकुरित (Sprouts) एक दिन में खा सकते है।
2. मेवा (Nuts)
इसमें आप सभी प्रकार के मेवे (बादाम, काजू, अखरोट आदि ) को २-३ घंटे पानी में भिगोकर रखने के बाद खा सकते है।
Nuts की मात्रा –
Your Body Weight in Kg = …gms
उदाहरण के लिए – मान लीजिये की आपका वजन 80 Kg है। तो 80 = 80gms तक मेवा (Nuts) एक दिन में खा सकते है।
3. नाश्ते के रूप में आप फल खा सकते है।
4. ताजा नारियल पानी और नारियल क्रीम का सेवन कर सकते है।
5. Hunza Tea पी सकते है।
Hunza Tea बनाने की विधि
4 कप Hunza Tea बनाने की विधि व सामग्री इस प्रकार है –
- एक Tea Pan में 4 कप Filtered Water ले और उसमे
- 12 पुदीना के पत्ते डाले
- 8 तुलसी के पत्ते डाले
- 4 हरि इलायची डाले
- 2 ग्राम दालचीनी डाले
- 20 ग्राम गुड़ डाले
- 5-7 मिनट तक इसे उबाले
- स्वाद के अनुसार इसमें Lemon Juice मिलाकर पिए।
और पढ़े: डायबिटीज के लिए DIP Diet in Hindi
मोटापे के इलाज लिए आपकी जीवनशैली – Your Lifestyle in Obesity tretment in hindi
मोटापे में आपकी जीवनशैली कुछ ऐसी होनी चाहिएः-
- सुबह उठते ही गुनगुना पानी पिए।
- रोज कम से कम 30 मिनट शारीरिक व्यायाम करें।
- रात में समय पर सोएं।
- चिंता ना करें।
- गुनगुने जल से स्नान करें।
- सप्ताह में कम से कम 2-3 बार कुंज्जल क्रिया करें।
- दिन में ना सोएं।
- भूख लगने और पहले का भोजन पचने के बाद ही कुछ खाएं।
- खाना खाने के तुरन्त बाद पानी ना पिएं।
और पढ़े: DIP diet for thyroid in hindi
मोटापा कम करने वाले कुछ व्यायाम – Exercise for Obesity in Hindi
Obesity को कम करने के लिए डी आई पी डाइट चार्ट को अपनाने के साथ-साथ आपको नीचे बताए गए एक्सरसाइज को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करने से लाभ होता है
- सुबह-शाम टहलें।
- रस्सी कूदने का अभ्यास करें।
- स्विमिंग करें।
- साइकल चलाए आदि।
मोटापा कम करने वाले कुछ योग और आसन – Yoga and Asana for Obesity diet in Hindi
मोटापा दूर करने वाले योग और आसन निम्नलिखित है:
- भस्त्रिका
- बाह्यप्राणायाम
- अनुलोम विलोम
- भ्रामरी
- उदगीथ
- उज्जायी
- प्रनव जप
- सूक्ष्म व्यायाम
- सूर्यनमस्कार
- चक्रासन
- भुजंगासन
- वीर भद्रासन
- नौकासन आदि.
दोस्तों इस पोस्ट से संबन्धित कोई सुझाव है तो कमेंट कर के जरूर बताइए। अगर आप मुझसे किसी स्वास्थ्य समस्या या योग और आयुर्वेद से संबन्धित कोई और जानकारी चाहते है. तो कृपया कमेंट जरूर करें।
Amazing information to control obesity. Thanks 👍
Thanks for useful information and simple suggestions 👍 Guruji