Foxtail Millet Benefits in Hindi | Foxtail Millet के फायदे

दोस्तों आज का लेख Foxtail Millet Benefits in Hindi के बारे में है। इस लेख में आप जान पाएंगे कि Foxtail में कौन कौन से पोषक तत्व होते है। Foxtail Millets के फायदे और उपयोग क्या है? Foxtail Millets के नुकसान क्या है? तो चलिए शुरू करते है।

फॉक्‍सटेल मिलेट क्‍या है – What is Foxtail Millet in Hindi

इस मिलेट को हिंदी में कंगनी या टांगुन कहते है। इसका वानस्पतिक नाम सेतिरिया इटालिका है। Foxtail Millet सकारात्‍मक अनाज (Positive Grains) की श्रेणी में आता है। इसको मोटा अनाज भी कहा जाता है।Foxtail Millet का बीज छोटे व पिले रंग का होता है। जिसका स्वाद मीठा तथा कड़वा होता है। Foxtail Millet पूर्वी एशिया में, दूसरी सबसे अधिक बोई जाने वाली फसल है। Foxtail Millet को चीन वाले लगभग 6000 ईसा पूर्व से उगाते आ रहे है।

चीन में इसे चीनी बाजरा भी कहा जाता है। कंगनी एक घास की प्रजाति है। जोकि गर्म मैसम में उगाई जाती है। Foxtail Millet की फसल तैयार होने में लगभग 90 Days का समय लगता है। कंगनी के पौधा की उचाई 4 -7 फीट तक होती है, Foxtail Millet के बीज बहुत ही छोटे लगभग 2 मिलीमीटर के होते हैं। जो एक छिलके से ढका होता है। कंगनी के बीज का रंग अलग अलग क्षेत्रो में अलग अलग होता है। Foxtail Millet के पत्तों का आकार 5cm से 30cm तक होता है।

अन्य भाषाओं में फॉक्‍सटेल मिलेट का नाम – Foxtail Millet Name in Hindi

फॉक्‍सटेल मिलेट का Scientific Name Setaria Italica (Synonym Panicum Italicum L.) है।

भारत में मुख्य तौर पर फॉक्सटेल मिलेट को कांगनी या टांगुन के नाम से जाना जाता है।

भारत के अन्य भाषाओं और क्षेत्रों में इसका नाम इस प्रकार है-

  • Hindi – कांकुन,टांगुन,कंगनी
  • Sanskrit – प्रियंगु,कंगुक,सुकुमार,कंगनी,
  • Bengali – कानिधान,कांगनी दाना,काऊन,काकनी
  • Marathi – कांग,काऊन,राल
  • Gujarati – कांग,
  • Punjabi – कंगनी,
  • Tamil – कावलाई, कंबंकोराई,कली,कूल
  • Telugu – कोरालू,कोरा

फॉक्‍सटेल मिलेट की उत्‍पत्ति – Origin of Foxtail Millet in Hindi

Foxtail Millet चीन में उगाया जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक हैं।

ऐसा माना जाता है कि चीन वाले फॉक्‍सटेल मिलेट को, 6000 ईसा पूर्व से उत्पादित करते आ रहे है।

युरोपिय देशो में इसे लगभग 2000 ईशा पूर्व से उगाया जा रहा है।

फॉक्‍सटेल मिलेट में पाए जाने वाले पोषक तत्‍व – Nutrient Content in Foxtail Millet in Hindi

Foxtail में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, मैग्‍नीशियम, प्रोटीन, मैगनिज, कैल्शियम, थयामिन, विटामिन, केरोटिन, आयरन, फास्‍फोरस, फाइबर तथा रिबोफ्लेविन पाए जाते है।

डॉ खादर वली के अनुसार 100gm Foxtail Millet में पाए जाने वाले पोषक तत्‍व इस प्रकार से हैं-

  • नियासिन Niacin (B3) = 0.7mg
  • रिबोफ्लेविन Riboflavin (B2) = 0.11mg
  • थयामिन Thiamine (B1) = 0.59mg
  • केरोटिन Carotene = 32ug
  • आयरन / इस्‍पात Iron = 6.3mg
  • कैल्शियम Calcium = 0.03g
  • फास्‍फोरस Phosphorous = 0.29g
  • प्रोटीन Protein = 12.3g
  • मिनरल / खनिज धातु Mineral = 3.3g
  • कार्बोहाइड्रेट Carbohydrates = 60.6g
  • फाइबर Fibers = 8g
  • कार्बोहाइड्रेट फाइबर अनुपात Carbohydrate Fibers Ratio = 7.57

Buy Unpolished Millets Online

कांगनी खाने के फायदे – Foxtail Millet Benefits in Hindi

Foxtail Millet के कई फायदे है। इसमें मौजूद बिभिन्न प्रकार के पोषक तत्व हमारे शरीर को कई सारे रोगों से लड़ने में मदद करता है। Foxtail Millet में Iron, Calcium, Phosphorus, Magnesium, Protin, Fiber, Folic Acid, Carbohydrate, Vitamin B1,B2,B3 प्रचुर मात्रा में होते है। जिसके कारण कांगनी का सेवन एक परिपूर्ण भोजन बन जाता है।

कांगनी के फायदे जोड़ों के दर्द में – Foxtail Millet Benefits in Joint Pain in Hindi

नियमित व संतुलित मात्रा में कांगनी के सेवन से Joint Pain की समस्या ठीक होती है। जिनकों जोड़ों में दर्द, अर्थराइटिस, सुजन आदि है। उन्हें Foxtail Millet का सेवन जरूर करना चाहिए।

कांगनी का उपयोग खून की कमी में – Foxtail use in Anemia in Hindi

Foxtail Millet में प्रचुर मात्रा में आयरन (6.3g/100g) और प्रोटीन (12.3g/100g) पाया जाता है। इसका नियमित व संतुलित मात्रा में सेवन Anemia जैसी बीमारियों से निजात दिलाता है।

कांगनी के फायदे ह्रदय रोग में – Foxtail Millet Benefits in Heart Disease in Hindi

High Cholesterol को कम करने में Foxtail Millets बहुत लाभकारी होता है। Cholesterol का बढ़ना ह्रदय रोग का मुख्य कारण है। Foxtail Millet हमारे शरीर के Cholesterol के स्तर को कम करने में मदद करता है। यह हमारे शरीर से Bad Cholesterol (LDL Cholesterol) को कम करता है। LDL Cholesterol को शरीर से बाहर निकने में Foxtail Millets बहुत ही फायदेमंद होता है।

मजबूत पाचन के लिए कांगनी का सेवन – Foxtail for Strong Digestion in Hindi

Foxtail Millet में काफी मात्रा में फाइबर होता है। जो हमारे पाचन को ठीक करता है। फाइबर का पेट को साफ करने में बहुत बड़ा योगदान होता है। यह हमारे पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करता है। Foxtail Millet गैस्ट्रिक अल्सर जैसी समस्याओं से बचाता है और कब्ज दूर करता है।

कांगनी का उपयोग वजन कम करने के लिए – Foxtail for Weight Loss in Hindi

Weight Loss में Foxtail Millets बहुत उपयोगी होता है। Weight Loss के लिए मेटाबॉलिज्म क्रिया का ठीक होना बहुत ही आवश्यक होता है। Foxtail Millets में उच्च मात्रा में फाइबर (8g/100g) होता है। यह मेटाबॉलिज्म को सुचारु रूप से काम करने में मदद करता है। इससे आपको जबरजस्त ऊर्जा मिलती है तथा भूख कम लगती है। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते है, उन्हें Foxtail Millets को अपने भोजन के मुख्य रूप में शामिल करना चाहिए।

कांगनी का उपयोग सुंदरता के लिए – Foxtail Millet Uses for Beauty in Hindi

Foxtail Millet में प्रचुर मात्रा में Beta-Carotene (32ug/100g) होता है। Carotene बाल, आँख और नाखून के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। Foxtail Millet के सेवन से त्वचा में चमक प्रदान होती है। सम्पूर्ण शरीरिक सुंदरता के लिए कांगनी का सेवन फायदेमंद होता है।

गर्भावस्था के दौरान कांगनी के फायदेमंद – Benefits of Foxtail Millet during Pregnancy in Hindi

Pregnancy के दौरान महिलाओं में कब्ज की समस्या आम होती है। Foxtail Millet में प्रचुर मात्रा में फाइबर (8g/100g) होता है। जो महिलओं को कब्ज से बचाती है। Foxtail Millet में Iron, Calcium, Phosphorus, Magnesium, Protin, Fiber, Folic Acid, Carbohydrate, Vitamin B1, B2, B3 भी प्रचुर मात्रा में होते है। जो की गर्भवती महिलाओं के लिए एक सम्पुर्ण आहार है।

बच्चों के लिए फायदेमंद कांगनी – Foxtail Millet beneficial for Children in Hindi

छोटे बच्चे खाने में अक्सर आना कानी करते है। जिससे उनका पोषण अधूरा रह जाता है। Foxtail Millet में फाइबर के साथ कैल्सियम और अन्य बहुत से विटामिन और मिनरल होते है। जो उनके पोषण को पूरा कर देते है। बच्चों के मांस पेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए Foxtail Millet जरूर खिलाना चाहिए।

कांगनी का उपयोग दिमाग शांत करने के लिए – Foxtail Millet use for Calm the Mind in Hindi

Insomnia Disease में Foxtail Millets बहुत ही लाभकारी है। Foxtail Millets का सेवन करने से दिमाग शांत होता है और अच्छी व गहरी नीद आती है। इसके अंदर ट्रीप्टोफन (Tryptophan) पाया जाता है। जो हमारे शरीर में सेरोटोनिन (Serotonin) के स्तर को बढ़ाता है। Serotonin शरीर के तनाव को कम तथा दिमाग को शांत करता है। यह मस्तिष्क को आराम पहुँचता है। जिन लोगो को अनिद्रा रोग है उन्हें Foxtail Millets का सेवन जरूर करना चाहिए।

फॉक्‍सटेल मिलेट के नुकसान – Side Effects of Foxtail Millet in Hindi

थायराइड रोगियों को Foxtail Millet ना खाने की सलाह दी जाती है। क्‍योंकि Foxtail Millet में गोईट्रोजन (Goitrogen) होता है। जो थायरोइड की समस्या के लिए जिम्मेदार होता है। Goitrogen शरीर में आयोडिन के अवशोषण (सोखने) को रोकता है। जब मिलेट को पकाया जाता है या गरम किया जाता है। तब Goitrogen का प्रभाव बड़ जाता है। जिस कारण शरीर में आयोडिन की कमी हो सकती है।

निष्‍कर्ष – Conclusion

आशा है इस लेख के माध्‍यम से आप Foxtail Millet (कंगनी) के फायदें और नुकसान को अच्‍छी तरह से जान चुके होंगे।

यदि यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो कृपया अपनी प्रतिक्रिया Comment Box में जरूर दें।

इस जानकारी को अपने मित्रों और परिवार वालों के साथ जरूर Share करें। ताकि उनको भी फायदा मिल सके।

धन्यबाद!

10 Amazing Benefits of Gunja for Man & Women. Top 10 Ashwagandha Benefits for Men 8 Health Benefits of Browntop Millet 7 Health Benefits of Barnyard Millet 8 Health Benefits of Foxtail Millet