NICE Protocol In Hindi | NICE Protocol for Covid-19

दोस्तों आज हम एक ऐसे प्रोटोकॉल के बारे में जानने वाले है।  जिसे NICE Protocol कहा जाता है। इस एनआइसीइ (N.I.C.E) प्रोटोकॉल के बारे में कहा जाता है, कि यह बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, कमजोरी, सर्दी या खांसी जैसे Flu को मात्र 3 दिनों में ठीक कर सकता है।

NICE Protocol

लेकिन यह एनआइसीइ (N.I.C.E) प्रोटोकॉल तब ज्यादा चर्चा में आया जब Dr. Biswaroop Roy Chowdhury ने यह दावा किया कि इससे COVID-19 को बिना किसी दवा के ठीक किया जा सकता है। और आयुष मंत्रालय ने N.I.C.E. द्वारा विकसित कोविड-19 उपचार प्रोटोकॉल को मंजूरी देदी है। 

NICE प्रोटोकॉल क्या है? | What is NICE Protocol for Covid-19 in Hindi

एनआइसीइ यानी नेटवर्क ऑफ इन्फ्लुएंजा केयर एक्सपर्ट्स। यह Dr. Biswaroop Roy Chowdhury. द्वारा बनायी गई टीम है।

जो बुखार, सर्दी या खांसी जैसे Flu को NICE उपचार प्रोटोकॉल के द्वारा ठीक करती है।

Credit- NICE Protocol में प्रदान जानकारी Dr. Biswaroop Roy Chowdhury ने Design किया है।  और इसे हम मुनष्य की सहायता और स्वास्थ्य लाभ हेतु, सरल भाषा में पुनः दे रहे है।

चेतावनी- यहाँ प्रदान की गई जानकारी केवल संदर्भ के लिए है। कृपया इस NICE Protocol को शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।

साथ में यह भी आपके बता दे कि आयुष मंत्रालय ने एनआइसीइ द्वारा विकसित कोविड-19 उपचार प्रोटोकॉल (N.I.C.E way to Cure COVID-19) को कोई मंजूरी देने से इनकार किया है और कहा कि नेटवर्क का दावा ‘निराधार और भ्रामक’ है।

Nice Protocol क्या है | N.I.C.E way to Cure COVID-19 in Hindi

एनआइसीइ प्रोटोकॉल को 3 Step Flu Diet के नाम से भी जाना जाता है।  इस Three Step Flu Diet को Dr. Biswaroop Roy Chowdhury ने Design किया है. Dr. BRC एक Internationally Renowned Medical Nutritionist हैं।

Dr. BRC के अनुसार-  आप बुखार, सर्दी या खांसी जैसे- Flu को 3 दिनों में Cure कर सकते है। साथ में Dr. Biswaroop Roy Chowdhury यह भी दावा करते है कि-  इस एनआइसीइ प्रोटोकॉल से COVID-19 से ग्रसित व्यकित को भी बिना किसी दवा के ठीक किया जा सकता है।

इस Nice Protocol को मुख्यतः तीन भागों Liquid Diet, Fluid Diet और Solid Diet में बाटा गया है।  यह 3 Step Flu Diet पहले से ही Dr. BRC द्वारा Free में Online उपलब्ध है।

आगे हम इसे विस्तार से जानेंगे।आज के लेख में आप, Nice Protocol यानि 3 Step Flu Diet के बारे में सरल तरिके से जानने वाले है। तो चलिए शुरू करते है।

और पढ़े: DIP Diet in Hindi

Day 1 Liquid Diet Nice Protocol in Hindi

पहले दिन आपको केवल खट्टे फलों के रस और नारियल पानी का सेवन करना है।

इसके अलावा और कुछ नहीं खाना है।

Liquid Diet लेने की न्यूनतम मात्रा: Your Body Weight (Kg)/10 = …Glass (Coconut Water + citrus fruit juice)

उदाहरण के लिए – मान लीजिये की आपका वजन 60 Kg है। तो 60/10 = 6 गिलास नारियल पानी और 6 गिलास खट्टे फलों का रस पीना है।

Liquid Diet को लेते समय ध्यान रखने योग्य बातें 

  • पैक्ड जूस का सेवन नहीं करना है।
  • हमेसा ताजा जूस और बिना छाने ही पीना है।
  • जूस और नारियल पानी को बारी-बारी से हर घंटे पीना है।
  • जूस और नारियल पानी को घूंट-घूंट करके पीना है।
  • प्रत्येक गिलास को पिने में कम से कम 15 मिनट का समय लगाना है। इसे एकदम से नहीं पीना है। इससे आपका तापमान नियंत्रण में रहेगा।
  • खट्टे फलों के रस में विटामिन सी होता है जो आपके प्रतिरक्षा त्रंत्र (immune system) को मजबूती देता है।  और वायरस से छुटकारा पाने में मदद करता है।
  • नारियल पानी हाइड्रेशन में मदद करता है।
  • यह भगवान द्वारा बनाया गया दुनिया का सबसे अच्छा मिनरल वाटर है।

और पढ़े: Keto Diet in Hindi

Day 2 Fluid Diet Nice Protocol in Hindi

दूसरे दिन भी आपको केवल खट्टे फलों के रस और नारियल पानी का सेवन करना है।

साथ में टमाटर और खीरा खाना है। इसके अलावा और कुछ नहीं खाना है।

Fluid Diet लेने की न्यूनतम मात्रा: Your Body Weight (Kg)/20 = …Glass (Coconut Water + citrus fruit juice)

उदाहरण के लिए – मान लीजिये की आपका वजन 60 Kg है। तो 60/20 = 3 गिलास नारियल पानी और 3 गिलास खट्टे फलों का रस पीना है।

टमाटर और खीरा खाने की न्यूनतम मात्रा : Your Body Weight (Kg) x 5 = …gms

उदाहरण के लिए – मान लीजिये की आपका वजन 60 Kg है। तो 60 x 5 = 300gms टमाटर और खीरा खाना है।

आपको यह देखकर आश्चर्य होगा कि दूसरे दिन के अंत तक आप बेहतर महसूस करने लगते हैं।

और आपका तापमान नियंत्रण में रहता है। आपको कुछ ताकत मिल गई होगी।

और पढ़े: DIP Diet for Diabetes in Hindi

Day 3 Solid Diet Plan in Hindi

Nice Protocol in Hindi के तीसरे दिन का प्रोटोकॉल कुछ इस तरह से पालन करना है –

Step 1 : 12 बजे तक केवल नारियल पानी और खट्टे फलों का रस पीना है।

नारियल पानी और खट्टे फलों के रस की न्यूनतम मात्रा: Your Body Weight (Kg)/30 = …Glass (Coconut Water + citrus fruit juice)

उदाहरण के लिए – मान लीजिये की आपका वजन 60 Kg है। तो 60/30 = 2 गिलास नारियल पानी और 2 गिलास खट्टे फलों का रस पीना है।

Step 2 Lunch: लंच में आपको केवल खीरा और टमाटर खाना है।

टमाटर और खीरा खाने की न्यूनतम मात्रा : Your Body Weight (Kg) x 5 = …gms

उदाहरण के लिए – मान लीजिये की आपका वजन 60 Kg है।

तो 60 x 5 = 300gms टमाटर और खीरा खाना है।

Step 3 Dinner: डिनर में आपको घर का बना हुआ नार्मल खाना खाना है। आप रात के खाने के लिए कम तेल, कम नमक वाले पशु प्रोटीन (Animal Protein) छोड़कर सामान्य घर का बना खाना खा सकते हैं।

यदि आप इस Nice Protocol का पालन करते हैं, तो आप चौथे दिन तक बिलकुल फिट हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 Amazing Benefits of Gunja for Man & Women. Top 10 Ashwagandha Benefits for Men 8 Health Benefits of Browntop Millet 7 Health Benefits of Barnyard Millet 8 Health Benefits of Foxtail Millet